Home > मनोरंजन > दिल का दौरा पड़ने से सिंगर और म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रदर्स के पिता का निधन

दिल का दौरा पड़ने से सिंगर और म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रदर्स के पिता का निधन

दिल का दौरा पड़ने से सिंगर और म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रदर्स के पिता का निधन
X

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर 'मीत ब्रदर्स' के पिता एस. गुलजार सिंह का निधन हो गया है। ओशिवारा श्मशान में आज अंतिम संस्कार होगा। एस. गुलजार सिंह के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मीत ब्रदर्स ने पिछले साल अपने माता-पिता की शादी की 45वीं सालगिरह मनाई थी। गुलजार सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। हरमीत और मनमीत ने अपने पिता गुलजार सिंह पर बायोपिक बनाने वाले हैं और उन्होंने कहानी भी लिखवानी शुरू की थी।

मीत ब्रदर्स ने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत दिया है। इस जोड़ी में मनमीत सिंह और हरमीत सिंह शामिल हैं। पहले इसमें अंजान भट्टाचार्य भी शामिल थे और वे मीत ब्रदर्स अंजन कहलाते थे, लेकिन काफी साल पहले अंजन अलग हो गए। उसके बाद मनमीत सिंह और हरमीत सिंह ने अपना म्यूजिक स्टूडियो शुरू किया। दोनों बॉलीवुड में मीत ब्रदर्स के नाम फेमस हैं।

बॉलीवुड में कदम रखने के लिए दोनों ने एक्टिंग से शुरुआत की और उसके बाद गाने 'जोगी सिंह बरनाला सिंह' की सफलता के बाद उन्होंने एक्टिंग को छोड़ संगीत को चुन लिया। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में म्यूजिक कंपोजर के तौर पर काम किया और हिट संगीत दिया। मीत ब्रदर्स की जोड़ी बेबी डॉल, पिंक लिप्स, हैंगओवर, पार्टी तो बनती है जैसे हिट गाने दे चुके हैं। उनके संगीत के लिए उन्हें कई सम्मान और अवार्ड्स मिल चुके हैं, जिसमें फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल हैं।

Updated : 6 Feb 2020 2:05 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top