Home > मनोरंजन > 'राजनीति : ए बायोग्राफी ऑफ राजनाथ सिंह' मई में होगी रिलीज

'राजनीति : ए बायोग्राफी ऑफ राजनाथ सिंह' मई में होगी रिलीज

राजनीति : ए बायोग्राफी ऑफ राजनाथ सिंह मई में होगी रिलीज
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जीवनी 'राजनीति : ए बायोग्राफी ऑफ राजनाथ सिंह' अगले महीने यानि मई में रिलीज होगी। राजनाथ सिंह की जीवनी को इतिहासकार गौतम चिंतामणि ने लिखा है। यह जानकारी प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर दी।

प्रकाशक मिली एश्वर्या ने राजनाथ सिंह का परिचय देते हुए कहा, 'एक किसान का बेटा, जिसने दशकों विभिन्न भूमिकाएं निभाईं।'

पुस्तक के बारे में लेखक चिंतामणि ने कहा, 'इस लंबी यात्रा में राजनाथ ने भारत के इतिहास को आकार देने में एक अहम भूमिका अदा की है और उसके गवाह बने हैं।'

Updated : 10 April 2019 12:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top