दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का हुआ निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
Swadesh Digital | 5 Jun 2019 8:09 AM GMT
X
X
मुंबई। अभी कुछ दिनों पहले ही अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हुआ था। उनके निधन से ही बॉलीवुड शोक में था कि अब एक और वेटरन एक्टर के निधन की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का निधन हो गया है। 79 वर्षीय अभिनेता बढ़ती उम्र के कारण होने वाली बीमारी से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनयार का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली स्थित प्रेयर हॉल में दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा।
बता दें कि दिनयार कॉन्ट्रैक्टर ने 'बाजीगर', 'खिलाड़ी', 'बादशाह' और '36 चाइना टाउन' जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कई पॉप्युलर टीवी शोज भी किए थे। दिनयार को सरकार ने 2019 में पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिनयार कॉन्ट्रैक्टर के निधन पर शोक जताया है।
Updated : 5 Jun 2019 8:09 AM GMT
Tags: #DinyarContractor #PassedAway
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire