Home > मनोरंजन > फिल्म 'सांड की आंंख' का नया गाना 'वोमनिया' रिलीज

फिल्म 'सांड की आंंख' का नया गाना 'वोमनिया' रिलीज

फिल्म सांड की आंंख का नया गाना वोमनिया रिलीज
X

मुंबई। भूमि पेडेकर और तापसी पन्नू की आगामी फिल्म 'सांड की आंंख' का नया गाना गुरुवार को रिलीज हो गया है। गाने के बोल है 'देखेगी ये दुनिया, ये वोमनिया'। इस गाने को विशाल ददलानी और विशाल मिश्रा ने गाया है। गाने का म्यूजिक विशाल मिश्रा ने तैयार किया है, जबकि लिरिक्स राज शेखर के है। 'वोमनिया' गाने को गौरव वासवानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 'सांड की आंंख' के इस गाने को फिल्म की अभिनेत्री भूमि पेडेकर और तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भूमि ने ट्वीट किया-'अब देखेगी ये दुनिया ...#वोमनिया!

वहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी 'वोमनिया' सांग को ट्विटर पर शेयर किया है। तापसी ने लिखा-'यह गाना जिसे सुनते ही पहली बार मेरे रोंगटे खड़े हो गए, अब आ गया है।

फिल्म 'सांड की आंंख' का 'वोमनिया' सांग सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में भूमि और तापसी धमाकेदार डांस करते नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया है। फिल्म की कहानी शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की जिंदगी की आधारित है। फिल्म में भूमि चंद्रो तोमर और तापसी उनकी बहन प्रकाशी तोमर का किरदार निभा रही है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक तुषार हीरानंदानी हैं। फिल्म 'सांड की आंंख' दीवाली पर 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Updated : 3 Oct 2019 8:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top