Home > मनोरंजन > संगीतज्ञ डॉ. कादरी गोपालनाथ का निधन

संगीतज्ञ डॉ. कादरी गोपालनाथ का निधन

संगीतज्ञ डॉ. कादरी गोपालनाथ का निधन
X

मेंगलुरु। कर्नाटक संगीत के अग्रदूतों में से एक पद्मश्री से सम्मानित सैक्सोफोन (एक प्रकार का पीतल का बाजा) के महारथी डॉ. कादरी गोपालनाथ का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

गोपालनाथ कुछ समय से अस्वस्थ थे और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष 1994 में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में बीबीसी प्रोमेनेड कॉन्सर्ट में आमंत्रित किए जाने वाले पहले कर्नाटक संगीतकार होने का गौरव प्राप्त था। कई पुरस्कारों के साथ ही उनको बेंगलुरु विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली थी। गोपालनाथ ने मेंगलुरु, कलानिकेतन के गोपालकृष्ण अय्यर के मातहत सैक्सोफोन बजाना सीखा था।

Updated : 11 Oct 2019 9:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top