Home > मनोरंजन > #specialB'day : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल मना रही है अपना 52वाँ जन्मदिन

#specialB'day : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल मना रही है अपना 52वाँ जन्मदिन

#specialBday : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल मना रही है अपना 52वाँ जन्मदिन
X

मुंबई। बॉलीवुड में धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित आज अपना 52 की साल की हो गई हैं। आज भी लोग माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के लोग कायल हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड में अलग छाप छोड़ चुकी माधुरी दीक्षित असल में एक्टर नहीं बल्कि माइक्रोबायोलॉजिस्ट या पैथालॉजिस्ट बनना चाहती थीं। माधुरी डॉक्टर तो नहीं बन सकी लेकिन उन्होंने डॉक्टर से शादी करके खुद को इस फील्ड से जोड़ दिया।

90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई के एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। पिता का नाम शंकर दीक्षित और मां का नाम स्नेह लता दीक्षित है। माधुरू दो बहनें हैं एक का नाम रूपा दीक्षित और भारती दीक्षित और एक भाई भी है अजीत दीक्षित। माधुरी दीक्षित ने डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पढ़ने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और बचपन से ही नृत्य मे रूचि थी जिसके लिए माधुरी ने आठ वर्ष का प्रशिक्षण लिया। अपने सशक्त अभिनय और कातिलाना मुस्कान से वो आज भी लाखों दिलों में राज कर रही हैं।

साल 1984 में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म अबोध से किया था। वे पिछले 31 साल से दुनियाभर का अपने डांस और बेहतरीन अभिनय से मनोरंजन करते हुए आई है। नृत्य मे रूचि के चलते माधुरी ने आठ वर्ष की ट्रेनिंग ली थी। वहीं उन्हें लेकर एक किस्सा यह भी मशहूर है कि जब भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी। तो पाकिस्तानियों का कहना था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो। बोल्ल्य्वूद में माधुरी का नाम संजय दत्त से जुड़ा था, लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ ख़ास नहीं चला। बाद में माधुरी ने डॉ श्रीराम नेने से विवाह कर लिया था।

Updated : 15 May 2019 4:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top