Home > मनोरंजन > करण सिंह ग्रोवर नई हॉबी में दिखें व्यस्त

करण सिंह ग्रोवर नई हॉबी में दिखें व्यस्त

करण सिंह ग्रोवर नई हॉबी में दिखें व्यस्त
X

मुंबई। बॉलीवुड और टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी नई हॉबी में व्यस्त हैं और वर्कआउट नहीं कर रहे हैं। वह कुछ वर्षों से पेंटिंग कर रहे हैं। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने जल्द ही एक प्रदर्शनी में अपने 18 चित्रों को प्रदर्शित करने की योजना बनाई है। अभिनेता ने कहा कि मेरी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ने पिछले तीन वर्षों में मुझे यहां लाया है। जल्द ही मैं सभी को अपने प्यार का प्रदर्शन करूंगा। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर को एब्स्ट्रैक्ट आर्ट पसंद है। क्योंकि वह इसके जरिए वह अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। करण ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी बिपाशा बसु ने कला के प्रति उनके जुनून को गंभीरता से आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी यात्रा एक डूडल के साथ शुरू हुई जो उन्होंने बिपाशा को दिखाया था।

करण ने कहा कि वह कुछ वर्षों से पेंटिंग कर रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें अपनी कलाकृति को साझा करने का अवसर मिला है। करण ने बहुत जल्द एक प्रदर्शनी में अपने 18 चित्रों को प्रदर्शित करने की योजना बनाई है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के बाद पहली बार फिल्म 'आदत' में दिखाई देंगे। इस पहले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में दिखाई दिए थे। भूषण पटेल द्वारा निर्देशित 'आदत' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में बिपाशा और करण के अलावा पूर्व मिस इंडिया नताशा सुरी और 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतियोगी सोनाली राउत भी नजर आएंगी। गायक मिका सिंह इस फिल्म के निर्माता हैं।

Updated : 6 Feb 2020 2:09 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top