Home > मनोरंजन > शादी की पहली सालगिरह पर वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे दीपिका और रणवीर

शादी की पहली सालगिरह पर वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे दीपिका और रणवीर

शादी की पहली सालगिरह पर वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे दीपिका और रणवीर
X

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर दोनों तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे। 'दीपवीर' की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दीपिका ने लाल रंग की साड़ी, गोल्डन बाला और हैवी ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं रणवीर ने क्रीम कलर का शेरवानी पहनी थी। रणवीर ने गोल्डन रंग की प्रिंटेट कोटी के साथ लाल रंग की चुन्नी भी लिया हुआ था। वहीं कानों में बाली और चश्मा लगाए रणवीर डैशिंग लग रहे थे।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। उस फोटो में दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिख रहे हैं। दीपिका ने रणवीर सिंह को टैग कर कैप्शन लिखा-'हम अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं, इस अवसर हम भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद चाहते हैं। आप सभी का प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! '

दीपिका पादुकोण इंडियन फैन क्लब ने भी उनकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने छह साल के रिलेशनशिप के बाद 14 नवम्बर 2018 को शादी कर ली थी। आज उनकी शादी को एक साल पूरे हो गए। दोनों ने बॉलीवुड में फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और पद्मावत' में साथ काम किया है। रणवीर और दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हॉट और खूबसूरत जोड़ी मानी जाती है। बॉलीवुड में वह 'दीपवीर' से फेमस हैं। जल्द ही दोनों फिल्म '83' में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। शादी के बाद दोनों की यह पहली फिल्म होगी, जिसमें दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Updated : 14 Nov 2019 7:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top