Home > मनोरंजन > बॉलीवुड ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
X

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा, "पूजनीय बापू। जन्म तिथि पर आपको प्रणाम एवं शत शत नमन। आप ट्वीटर पर भले केवल आज या 30 जनवरी को ही ट्रेंड करते हो परन्तु हर भारतीय के दिल में 15 अगस्त, 1947 से ट्रेंड कर रहे हो। इसीलिए तो महात्मगांधी हो। टेन्शन मत लेना। छोटी मोटी प्रॉब्लम्स हैं। पर देश अच्छा चल रहा है। जय हो।"

शाहरुख खान ने भी ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं,"नमस्कार, अपने शहर के कचरे की समस्या सुलझायें। बस एक छोटी सी आदत बदल लें। घर के गीले और सूखे-कूड़े को अलग-अलग रखिए। इससे घर का 50 से 80 प्रसिशत कूड़ा कटरे के पहाड़ में नहीं जाएगा। यानि शहर से कूड़े के पहाड़ होंगे खत्म। साफ शहर शुद्ध हवा। तो आइए मिलकर देश के लिए बदलें एक छोटी सी आदत। क्योंकि देश हम से है और हम देश से। जय हिंद।"

हाल ही में आई फिल्म 'सुई-धागा मेड इन इंडिया' के मुख्य कलाकार वरुण और अनुष्का ने ट्विटर पर गांधी जी को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो फिल्म सुई धागा से भी जुड़ा है। इस वीडियो में वरुण और अनुष्का कह रहे हैं, "सादे कपड़े पे धागे बुने, एेसे दिया हमें सुई धागा। स्वदेशी का कर निर्माण असली मेक इन इंडिया बापू को सुई धागा का सलाम। और हर उस कारीगर को सलाम जिसके दम से है मेड इन इंडिया।"



Updated : 2 Oct 2018 3:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top