Home > मनोरंजन > गंगुबाई के अवतार में नजर आईं आलिया भट्ट

गंगुबाई के अवतार में नजर आईं आलिया भट्ट

गंगुबाई के अवतार में नजर आईं आलिया भट्ट
X

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' से आलिया का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने आलिया का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में आलिया का ये अब तक का सबसे अलग अवतार है। आलिया के 2 लुक शेयर किए गए हैं। एक फोटो में आलिया का पूरा लुक दिख रहा है तो वहीं दूसरे में आलिया के लुक का क्लोजअप है।

बता दें कि आलिया और संजय लीला भंसाली की ये पहली फिल्म है।भंसानी पहले आलिया और सलमान खान के साथ फिल्म 'इंशाअल्लाह' बनाने वाले थे। लेकिन फिर सलमान खान डेट्स की वजह से इस फिल्म से अलग हो गए। इसके बाद भंसाली ने आलिया के साथ 'गंगुबाई' बनाने का फैसला लिया। आलिया ने पिछले साल दिसंबर के एंड में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। फिल्म इसी साल 11 सितंबर को रिलीज होगी।

Updated : 15 Jan 2020 6:25 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Amit Senger

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top