Home > मनोरंजन > अभिनेत्री शबाना आजमी भारतीय मानवता विकास पुरस्कार से सम्मानित

अभिनेत्री शबाना आजमी भारतीय मानवता विकास पुरस्कार से सम्मानित

अभिनेत्री शबाना आजमी भारतीय मानवता विकास पुरस्कार से सम्मानित
X

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को गुरुवार को 'भारतीय मानवता विकास पुरस्कार-2018' से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें 'डेली इंडियन मीडिया' के तरफ से दिया गया है।

शबाना के अलावा सम्मानित होने वालों में फिल्म निर्माता एवं कलाकार, नंदिता दास, क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष, भारतीय अर्थशास्त्री बिबेक देवोरॉय, महिला अधिकार की वकील उमा तुली, महिला अधिकार वकील फ्लाविया एग्नेस, वकील एवं महिला अधिकार सामाजिक कार्यकर्ता प्रमिला नेसारगी, अनीता आहुजा, दलित अधिकारों के लिए लड़ने वाले लेनिन रघुवंशी, समाजिक कार्यकर्ता बेजवाड़ा विल्सन, अतुल सतीजा और प्रवीण पाटकर हैं।

'डेली इंडियन मीडिया' हर साल समाज के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे, मनोरंजन, राजनीति, व्यवसाय, मानवाधिकार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शख्सियतों को सम्मानित करता है। इस साल 'डेली इंडियन मीडिया' ने 13 लोगों को सम्मानित किया है।

Updated : 30 Aug 2018 8:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top