Home > मनोरंजन > ऋषि कपूर की सेहत का हालचाल लेने पंहुचे : अभिषेक बच्चन

ऋषि कपूर की सेहत का हालचाल लेने पंहुचे : अभिषेक बच्चन

ऋषि कपूर की सेहत का हालचाल लेने पंहुचे : अभिषेक बच्चन
X

मुंबई। अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज के बाद कैंसर जैसे घातक रोग से मुक्त हुए ऋषि कपूर को लेकर एक तरफ जानकारी मिली है कि वे अगस्त के अंत में पूरी तरह से ठीक होकर स्वदेस लौटने के बाद वे चार सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस बीच अमेरिका जाने वाली बालीवुड की हस्तियां ऋषि कपूर से मिलने जरुर पंहुचती हैं। इसी कड़ी में इस वक्त अमेरिका की सैर पर गए अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी अराध्या के साथ ऋषि कपूर से मिलने पंहुचे। अभिषेक बच्चन ने ऋषि कपूर के साथ दिल्ली 6 और आल इज वैल फिल्मों में साथ काम किया है।

जबकि ऋषि कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म आ अब लौट चलें में अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने काम किया था। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर बच्चन दंपत्ति के साथ कपूर परिवार की मिली जुली तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और उनकी करीबी दोस्त आलिया भट्ट भी नजर आ रहे हैं। रणबीर और आलिया रविवार को ही वहां पंहुचे हैं। माना जा रहा है कि ये दोनों छुट्टियां बिताने के साथ करण जौहर की कंपनी में बन रही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में भी हिस्सा लेंगे। ये शेड्यूल जुलाई की दस तारीख से होगा और दस दिनों तक चलेगा, ऐसा बताया गया है।

कुछ दिनों पहले ही ऋषि कपूर को पूरी तरह से फिट घोषित किया जा चुका है। एहतियात के तौर पर डाक्टरों ने कुछ दिनों के लिए उनको अस्पताल में ही रखने का फैसला किया है। पिछले साल सितंबर में ही ऋषि कपूर इलाज के लिए पंहुचे थे। बालीवुड से शाहरुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर सहित तमाम सितारे अमेरिका प्रवास के दौरान ऋषि कपूर की सेहत का हालचाल लेने पंहुचे।

Updated : 24 Jun 2019 2:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top