Home > शिक्षा > कैरियर > ओडिशा बोर्ड के दसवीं के परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

ओडिशा बोर्ड के दसवीं के परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

ओडिशा बोर्ड के दसवीं के परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
X

भुवनेश्वर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित 10वीं के परीक्षा परिणाण घोषित कर दिये गये। इस बार के परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों की दर 70.78 फीसदी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में यह पांच फीसदी कम है।

मंगलवार को राज्य के विद्यालय और जनशिक्षा विभाग के सचिव प्रदीप महापात्र ने नतीजों की घोषणा की। इस बार भी लड़कों की तुलना में लड़कियों को अधिक सफलता हासिल हुई है। इस बार की परीक्षा में जहां 5,61,079 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं उसमें से 3,97,125 परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। सफल छात्राओं में 2,05,470 और 1,91,655 छात्र शामिल हैं।

महापात्र ने बताया कि इस परीक्षा में 1181 छात्र- छात्राओं को ए-1 ग्रेड हासिल हुआ है। जबकि 9928 छात्र- छात्राओं को ए-2 ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसी तरह 24,991 छात्र- छात्राओं को बी-1, 46,319 छात्र छात्राओं को बी-2 ग्रेड हासिल हुआ है। 76139 छात्र- छात्राओं को सी ग्रेड, 1.16,262 छात्र-छात्राओं को डी ग्रेड तथा 1,22,062 छात्र-छात्राओं को तथा 1,63954 छात्र-छात्राओं को एफ ग्रेड हासिल हुआ है।

उन्होंने बताया कि 82 स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी छात्र-छात्रा को सफलता नहीं मिली। जबकि 289 स्कूलों के बच्चाें को शत-प्रतिशत सफलता मिली है। ओपन स्कूलों के 11,219 छात्र- छात्राओं में से 6558 छात्र- छात्राएं सफल हुए हैं। जिलों के हिसाब से देखा जाए तो कोरापुट जिले की पास की दर सबसे कम 50.61 फीसदी रही, जबकि झारसुगुडा जिले की पास दर सर्वाधिक 85.48 फीसदी है।

Updated : 21 May 2019 7:59 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top