Home > अर्थव्यवस्था > जगुआर लैंड रोवर करेगा हाइब्रिड वाहनों की पेशकश

जगुआर लैंड रोवर करेगा हाइब्रिड वाहनों की पेशकश

जगुआर लैंड रोवर करेगा हाइब्रिड वाहनों की पेशकश
X

मुंबई। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने देश में अपने इलेक्ट्रिफाइड उत्‍पादों को लॉन्‍च करने का प्रस्‍ताव रखा है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने 2019 की शुरूआत से ही अगले कुछ सालों में विभिन्‍न उत्‍पादों की पेशकश करने का प्रस्‍ताव रखा है। इनमें हाइब्रिड वाहनों से लेकर बैटरी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स (बीईवी) शामिल हैं।

वर्ष 2019 के आखिर तक जगुआर लैंड रोवर पहले हाइब्रिड वाहनों की पेशकश की जाएगी। वर्ष 2020 की दूसरी छमाही में, लैंड रोवर इंडिया की योजना इसके पहले बैटरी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल, जगुआर आइ-पेस को लॉन्‍च करने की है।

रोहित सूरी, जेएलआरआइएल के प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्‍टर रोहित सूरी के मुताबिक जगुआर लैंड रोवर का फोकस अधिक स्‍थायित्‍वपूर्ण भविष्‍य का निर्माण करने पर है। इंजीनियरों ने हमें इस रास्‍ते पर आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए बिल्‍कुल सही उत्‍पादों को विकसित किया है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिफाइड वाहनों की पेशकश इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर सरकार के झुकाव के अनुरूप है। कंपनी को भारत सरकार द्वारा फेम –II की पेशकश और देश में चार्जिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के विस्‍तार पर फोकस द्वारा प्रोत्‍साहन मिला है। इससे निर्धारित समय में सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने में मदद मिलेगी।

भारत में जगुआमें एक्‍सई (40.61 लाख रूपए से शुरू), एक्‍सएफ (49.78लाख रूपए से शुरू), एफ-पेस (64.64 लाख रूपए से शुरू), एक्‍सजे (111.30लाख रूपए से शुरू) और एफ-टाइप (90.93 लाख रूपए से शुरु )। सभी उल्लेखित कीमतें भारत में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं। भारत में लैंड रोवर रेंज में डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट (44.68 लाख से शुरू), रेंज रोवर इवोक (52.06 लाख से शुरू), ऑल-न्‍यू डिस्‍कवरी (75.84 लाख से शुरू), न्‍यू रेंज रोवर वेलार (82.90 लाख से शुरू) और रेंज रोवर स्‍पोर्ट (103.74 लाख से शुरु ) और रेंज रोवर (181.86 लाख से शुरू)। सभी उल्लेखित कीमतें भारत में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।

जगुआर लैंड रोवर के वाहन 27 अधिकृत आउटलेट्स के माध्यम से अहमदाबाद,औरंगाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गुड़गांव,हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मंगलौर,मुंबई, नागपुर, नोएडा, पुणे, रायपुर, विजयवाड़ा और सूरत में उपलब्ध हैं।

Updated : 2 April 2019 11:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top