Home > अर्थव्यवस्था > कृषि में बढ़ रही महिलाओं की हिस्सेदारी

कृषि में बढ़ रही महिलाओं की हिस्सेदारी

कृषि में बढ़ रही महिलाओं की हिस्सेदारी
X

नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 4.5 वर्षों में महिला सशक्तीकरण के लिए कई सार्थक एवं प्रभावी प्रयास हुए हैं। मंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि देश के विकास को गति देने में महिलाओं का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कृषि मंत्रालय द्वारा महिला किसानों के सशक्तिकरण व उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्रालय में महिला किसानों के सशक्तिकरण व उत्थान को लेकर चर्चा किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा करते हुए कहा कि किसान परिवार की आय बढ़ाकर वर्ष 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य जो प्रधानमन्त्री ने रखा है उसमें महिलाओं की भूमिका एवं योगदान का विशेष महत्व है।

सिंह ने कहा कि इसीलिए डॉ. दलवई की अध्यक्षता में गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट के 11वें अध्याय में किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण पर अलग से एक चैप्टर लिखा है, जिसके किर्यान्वन से महिलाएं अपने परिवार की आय वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी।

मंत्री ने कहा कि महिलाओं को कृषि की मुख्यधारा में लाने के लिए मोदी सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनके तहत विभिन्न प्रमुख योजनाओं /कार्यक्रमों और विकास संबंधी गतिविधियों के अंतर्गत महिलाओं के लिए कम से कम 30 फीसदी धनराशि का आवंटन सुनिश्चित किया गया है। साथ ही विभिन्न लाभार्थी-उन्मुखी कार्यक्रमों /योजनाओं और मिशनों के घटकों का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने के लिए महिला आधारित गतिविधियां शुरु की गई हैं।

Updated : 8 March 2019 9:24 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top