उपराष्ट्रपति बोले - पाक से सिर्फ POK पर होगी बात
Swadesh Digital | 28 Aug 2019 7:03 AM GMT
X
X
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का मसला उठाते हुए कहा है कि अब पाकिस्तान से सिर्फ पीओके पर बात होगी। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। यह बात उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विशाखापत्तनम में नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हु्ए कही।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि अब पाकिस्तान से सिर्फ पीओके पर ही बात होगी। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हम युद्ध नहीं चाहते हैं। हम शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, हम युद्ध नहीं चाहते हैं हम शांतिप्रिय राष्ट्र हैं। आपको बता दें कि इनसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि अब पाकिस्तान से पीओके को लेकर बातचीत होगी।
Updated : 28 Aug 2019 7:03 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire