Home > देश > तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कांग्रेस पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कांग्रेस पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कांग्रेस पर साधा निशाना
X

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर अपनी चंद सीटें बढाने और साथियों की सीटें घटाने का अहंकार नहीं छोड़ा तो संविधान में आस्था रखने वाले न्यायप्रिय देशवासी माफ नहीं करेंगे। संविधान और देश पर अभूतपूर्व संकट है। अगर अबकी बार विपक्ष से कोई रणनीतिक चुक हुई तो फिर देश में आम चुनाव होंगे या नहीं, कोई नहीं जानता?

राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने आज इस आशंका भरे ट्वीट किया है। आपको बताते जाए कि अभी तक भाजपा के खिलाफ बनाए जा रहे महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं होने से कांग्रेस के खिलाफ यह बात ट्वीट की है।

आगे ट्वीट करते हुए कहा कि 2014 में लालू जी ने कहा था कि यह चुनाव निर्धारित करेगा कि देश टूटेगा या रहेगा,दंगाई ताक़तें इस देश और संविधान को खंडित कर देंगी। उनकी वाणी एक हद तक सही साबित हुई। पांच वर्षों में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के साथ तानाशाहों ने क्या-क्या खिलवाड़ किया यह किसी से छिपा नहीं है।

भाजपा से संविधान और आरक्षण बचाने के लिए 2015 के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी हमने नीतीश जी को मुख्यमंत्री बनाया। यहां तक कि विधानसभा अध्यक्ष का पद भी उन्हीं को दिया। लेकिन दगाबाज व मौका परस्त कुर्सीवादी सीएम ने सृजन घोटाले से बचने के लिए जनादेश का ही चीरहरण कर दिया।

Updated : 16 March 2019 9:18 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top