Home > देश > शिवसेना का कांग्रेस और NCP से हाथ मिलना सही नहीं : राज ठाकरे

शिवसेना का कांग्रेस और NCP से हाथ मिलना सही नहीं : राज ठाकरे

शिवसेना का कांग्रेस और NCP से हाथ मिलना सही नहीं : राज ठाकरे
X

पुणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को चौंकाने वाले बयान देते हुए राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को जनता का अपमान बताया। मनसे प्रमुख ने पुणे में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी ने जनता की भावनाओं का अपमान किया है। सेना का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-कांग्रेस से हाथ मिलाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि गलत लोगों को मतदाताओं ने सबक सिखाया, और जनता महा विकास अघाड़ी सरकार से खुश नहीं है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने अंदेशा जताया कि अगले चुनावों में इसके नतीजे महसूस किए जाएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा में मनसे का एक विधायक है।

Updated : 23 Dec 2019 10:01 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top