Home > देश > राष्ट्र के विकास में सिविल सेवा की भूमिका बड़ी

राष्ट्र के विकास में सिविल सेवा की भूमिका बड़ी

राष्ट्र के विकास में सिविल सेवा की भूमिका बड़ी
X

कोलकाता। सिविल सेवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिविल सेवा से जुड़े लोगों के देश के विकास में बड़ी भूमिका होने का दावा किया है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सिविल सेवा दिवस पर सभी को मेरी शुभकामनाएं। सिविल सेवा के सदस्य सरकार की नीतियों को लागू करने और यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कि लोगों को विकास की पहल का लाभ मिले। हमें अपनी सिविल सेवाओं पर गर्व है।

सिविल सेवा दिवस / लोक सेवा दिवस 21 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को उनकी सर्वश्रेष्ठ सेवा के लिए पुरस्कृत किया जाता है।भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा के सदस्यों द्वारा अपने आप को नागरिकों के लिए एक बार पुनः समर्पित और फिर से वचनबद्ध करना। इस अवसर पर, केन्द्रीय और राज्य सरकारों के सभी अधिकारियों को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाता है।

Updated : 21 April 2019 6:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Amit Senger

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top