राजीव जयंती : पीएम मोदी, सोनिया, राहुल सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
X
नई दिल्ली। पूर्व पीएम राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राजीव गांधी के समाधिस्थल वीर भूमि पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। 20 अगस्त 1944 को जन्में राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के पीएम बने थे।
Delhi: Former President Pranab Mukherjee pays tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his 75th birth anniversary. pic.twitter.com/HglFQ0G4x2
— ANI (@ANI) August 20, 2019
राजनीति में आने से पहले राजीव गांधी बतौर पायलट एयर इंडिया में काम कर रहे थे। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 401 सीटें जीती थीं। वीर भूमि पर उनके पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Congress Interim President Sonia Gandhi, Former Prime Minister Dr Manmohan Singh, Rahul Gandhi, & Priyanka Gandhi Vadra pay tributes to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his 75th birth anniversary. pic.twitter.com/3tcPgY4u3K
— ANI (@ANI) August 20, 2019
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 22 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिला स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे।
Delhi: Congress Interim President Sonia Gandhi, Former Prime Minister Dr Manmohan Singh, Rahul Gandhi, & Priyanka Gandhi Vadra pay tributes to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his 75th birth anniversary. pic.twitter.com/3tcPgY4u3K
— ANI (@ANI) August 20, 2019
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in