Home > देश > राहुल नहीं करेंगे महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावी प्रचार, जानें क्या है कारण

राहुल नहीं करेंगे महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावी प्रचार, जानें क्या है कारण

राहुल नहीं करेंगे महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावी प्रचार, जानें क्या है कारण
X

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भले ही का नाम है लेकिन उन्होंने खुद को प्रचार से अलग कर लिया है। वे अपने आप को संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) तक सीमित रखेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा है कि वह विधानसभा चुनावों में प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा कि वह खुद को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) तक सीमित रखेंगे। राहुल गांधी विदेश गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राहुल गांधी बैंकॉक गए हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देते हुए नाराजगी जाहिर की थी। राहुल गांधी इस बात से नाराज़ हैं कि वो पार्टी के अध्यक्ष तो रहे लेकिन कुछ सीनियर नेताओं ने उनका साथ नहीं दिया है। कांग्रेस ने पिछले दिनों महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सोनिया गांधी, महमोहन सिंह और प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी का भी नाम है। दोनों ही राज्यों मे 21 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजों की घोषणा 24 अक्टूबर को होगी।

हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस गुटबाजी से जूझ रही है। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर , मुम्बई के कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के सहयोगियों के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है।

Updated : 6 Oct 2019 7:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top