Home > देश > प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर किया कटाक्ष

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर किया कटाक्ष

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर किया कटाक्ष
X

अंबाला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश हो रही है। नागरिक हितों को सुरक्षित रखने वाले तंत्र से छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने लोगों से रोजगार, विकास, किसान व सर्वसमाज के हितों के मद्देनजर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

यह बात कांग्रेस महासचिव ने मंगलावार को अंबाला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्‍होंने कहा कि मुझे लंबा भाषण देने की आदत नहींं है। बस अपने दिल की बात कहूंंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी कर कालाधन वापस आने की बात कहकर लोगों को लाइन में लगा दिया लेकिन एक रुपया कालाधन वापस नहीं आया।

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आपको सरकारी रोजगार मिला गया क्या। इनके बडे-बडे नेता विदेशों में घुमते रहते हैं। पाकिस्तान में जाकर बिरयानी खाते हैं। कभी भारत के गांवों में आए क्या । प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी अहंकारी करार देते हुए उनकी तुलना दुर्याध्न से की। उन्होंने कहा कि जब अहंकार मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश को शहंशाह की नहीं लोकतंत्र की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। देश पूछ रहा है कि मोदी जी आपने जो 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था, उसका क्या हुआ? प्रियंका ने कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल न्याय योजना के बारे में भी लोगों को बताया।

Updated : 7 May 2019 1:39 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top