Home > देश > J&K में नियत्रंण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी

J&K में नियत्रंण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी

- भारतीय सेना ने मंगलवार को पाक की तीन चौकियां तबाह करके तीन सैनिकों को मार गिराया था

J&K में नियत्रंण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी
X

राजौरी। राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा से सटे केरी सेक्टर में बुधवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। फिलहाल इस गोलाबारी में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं हैं। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया है।

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार सुबह केरी सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने भी पाक की गोलाबारी का करारा जवाब दिया। करीब दो घंटे तक रूक-रूक कर हुई इस गोलाबारी के दौरान किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलाबारी बंद हो गई थी। केरी गांव में पाक की लगातार गोलीबारी से दहशत का माहौल व्याप्त है। भारतीय जवानों ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों में रहने की हिदायत दे रखी है।

मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर, किरनी, बनपत और देगवार सेक्टर में भी गोलीबारी की थी। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में पाक सेना की तीन चौकियां तबाह करके तीन पाकिस्तानी सैनिकों को भी मार गिराया था।

Updated : 13 Nov 2019 7:01 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top