पुंछ में LOC पर पाकिस्तानी सेना ने दागे मोर्टार, दो पोर्टरों की मौत
Swadesh Digital | 10 Jan 2020 11:43 AM GMT
X
X
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए मोर्टार के गोलों की चपेट में आने से सेना के दो पोर्टरों की मौत हुई है जबकि 2 घायल हुए है।
अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय नियंत्रण रेखा पर सेना के पोर्टर काम कर रहे थे, उसी दौरान उन पर मोर्टार का गोला गिरा।एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, '' करीब 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गुलपुर सेक्टर में मोर्टार के गोले दागे।
उन्होंने बताया कि गोलाबारी में दो पोर्टरों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और मारे गए पोर्टरों के शवों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Updated : 10 Jan 2020 12:25 PM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire