Home > देश > पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन
X

जम्मू। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है और लगातार जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखे हुए है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ जिलों की नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की।

भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दिया है। इस गोलीबारी में फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

इस बीच सीमा पर बढ़ते संघर्ष विराम के उल्लंघन के मामले को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर, मेंढर के बालाकोट तथा पुंछ के शाहपुर और केरनी सेक्टरों में सीमा से सटे इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी है ।

उल्लेखनीय है कि इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं।

Updated : 27 Sep 2019 8:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top