पाक ने की नापाक हरकत, कृष्णा घाटी सेक्टर में एक जवान शहीद
Swadesh Digital | 8 Nov 2019 7:43 AM GMT
X
X
नई दिल्ली। पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं। जम्मू कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें एक जवान शहीद हो गया है। यह जानकारी जम्मू के डिफेंस पीआरओ ने दी।
इससे पहले पाकिस्तानी रेंजरों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बनी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उलंघन किया था। अधिकारी ने जानकारी दी थी कि हीरानगर सेक्टर में मनियारी-चोरगली क्षेत्र में रात करीब साढ़े आठ बजे सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई थी। सीमा सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
वहीं, पिछले हफ्ते पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में दो नागरिकों की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे।
Updated : 8 Nov 2019 3:51 PM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire