पाक ने शाहपुर सेक्टर में फिर किया सीजफायर उल्लंघन
Swadesh Digital | 17 Nov 2019 7:10 AM GMT
X
X
पुंछ। पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर की नियत्रंण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। इसी कड़ी में पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में रविवार सुबह पाकिस्तान की सेना ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की। पाकिस्तानी की गोलाबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
पाकिस्तान की सेना ने भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है। इस गोलाबारी में अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी थी। पाकिस्तान की इस हरकत से सीमा से सटे इलाकों में दहशत है।
Updated : 17 Nov 2019 7:10 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire