Home > देश > मोदी ने देश को बनाया है भृष्टाचार मुक्त : गोबिंद

मोदी ने देश को बनाया है भृष्टाचार मुक्त : गोबिंद

मोदी ने देश को बनाया है भृष्टाचार मुक्त : गोबिंद
X

कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी के नेता व हिमाचल सरकार में वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कुल्लू में कहा कि देश की सुरक्षा और जवानों का सम्मान मोदी सरकार को प्राथमिकता रही है।

देश की जनता मनमोहन राज के उन दिनों को नहीं भूली है जब सरकार द्वारा सेना को खूली छूट न दिये जाने के कारण आतंकवादी सेना के जवानों का सिर काट कर ले जाते थे। पर मोदी सरकार ने उड़ी और पुलवामा के आंतकी हमलों के बाद दुनिया को दिखा दिया है कि अमेरिका और इजराईल के बाद हिन्दुस्तान तीसरा ऐसा देश है कि जो हमला करने वाले दुश्मनों को उनके घर में सर्जीकल स्ट्राइक करके मुहतोड़ जवाब देता है।

गोविन्द ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सशक्त भारत के खिलाफ रही है अब सर्जीकल स्ट्राइक हुई तो पाकिस्तान के बाद सबसे ज्यादा मातम छाया था तो वह राहुल एंड कंपनी में था। इन हमलों में कितने आंतकी मरे इसकी जानकारी मांग कर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया कि कांग्रेस का दिल केवल आंतकवादीयों के लिए ही धड़कता है।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब राजीव गांधी स्वयं कहते थे "कि केन्द्र से एक रूपया चलता है तो जनता तक मात्र 15 पैसे पहुंचते हैं" इसका कारण केवल कांग्रेस जनित भ्रष्टाचार था जो कांग्रेस के 55 वर्षों के शासनकाल की मुख्य पहचान बन गया था। परन्तु मोदी जी के शासनकाल में 'नये भारत' के निर्माण की सशक्त नीव रखी गयी है।

भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी सरकार जिसकी कल्पना कुछ वर्ष पहले तक नहीं की जा सकती थी। इस कल्पना को साकार करते हुए पंक्ति के सबसे अंत में खड़े व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं को सम्मान लाभ देने के लिए मजबूत और निर्णायक कदम उठाये और आज हालत ये है कि अगर दिल्ली से सबसीडी का एक रूपया भी किसी व्यक्ति को जारी होता है तो वह बिचौलियों के हाथ में न जाकर सीधे पात्र व्यक्ति के खाते में पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रदेश भाजपा सरकार ने स्वच्छ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने के वायदे को सफलता पूर्वक निभाया है।

Updated : 17 April 2019 12:28 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top