Home > देश > रांची में माओवादियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़, दो जवान शहीद

रांची में माओवादियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़, दो जवान शहीद

रांची में माओवादियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़, दो जवान शहीद
X

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में माओवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। यह मुठभेड़ रांची से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित दश्म फॉल थाना क्षेत्र के जंगल में हुई।

जानकारी के मुताबिक, दशम फॉल क्षेत्र के हेसापीड़ी जंगल में तड़के 4 बजे नक्सली जोनल कमांडर महाराज प्रामाणिक के होने की सूचना पर गुरुवार शाम से ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी के बाद ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान शुक्रवार तड़के ये मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए। कुछ जवान घायल भी हुए हैं, जिन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रांची एसएसपी और डीआईजी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के प्रति शोक जताया है। उन्होंने कहा कि नक्सली झारखंड में आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार नक्सलियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी। जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

शहीद जवानों की पहचान खंचन महतो और अखिलेश राम के रूप में हुई है। खंचन महतो रांची के सोनाहातु थाना इलाके के चैनपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं अखिलेश राम पलामू के लेस्लीगंज थानाक्षेत्र के कुंद्री गांव के रहने वाले थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची-खूंटी सीमा के डाकापीढ़ी जंगल इलाके में नक्सली दस्ते का मूवमेंट हो रहा है। जिसके बाद ऑपरेशन के लिए झारखंड जगुआर की टीम को उस इलाके में भेजा गया। ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गये। डीजीपी कमल नयन चौबे ने मेडिका अस्पताल जाकर घायल जवानों का हालचाल लिया है। उधर मुठभेड़ वाले इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Updated : 4 Oct 2019 2:47 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top