Home > देश > भारत के अगले सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बनेंगे मनोज मुकुंद नरवाने

भारत के अगले सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बनेंगे मनोज मुकुंद नरवाने

भारत के अगले सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बनेंगे मनोज मुकुंद नरवाने
X

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने अगले थलसेना प्रमुख होंगे। 31 दिसंबर को जब सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा, तब लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने उनकी जगह लेंगे। बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने वर्तमान में थलसेना के उप प्रमुख हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने सेना प्रमुख के पद पर दो साल चार महीने के लिए रहेंगे। खास बात ये है कि लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने चीनी मामलों के एक्सपर्ट बताए जाते हैं। जानें उनके बारे में 5 अहम बातें...

-सूत्रों ने बताया कि नरवाने की नियुक्ति को उच्चतम स्तर से मंजूरी मिल गई है। सरकार ने नियुक्ति में वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन किया है। थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत इस पद पर तीन साल रहने के बाद 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाए जाने की उम्मीद है।

-सितंबर में थलसेना उप प्रमुख बनने से पहले नरवाने सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे जो चीन से लगती भारत की लगभग चार हजार किलोमीटर लंबी सीमा की रखवाली करती है। नरवाने को जून 1980 में सातवीं बटालियन, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजीमेंट में कमीशन मिला था।

-59 साल के लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को चीनी मामलों का एक्सपर्ट माना जाता है और उनके पास भारत के नॉर्थ-ईस्ट और जम्मू कश्मीर में किए गए काउंटर इनसर्जेंसी अभियानों का बहुत लंबा अनुभव है।

-लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ऐसे वक्त में सेना प्रमुख का पद संभालने जा रहे हैं, जब जब स्वतंत्र भारत के इतिहास में सेना के पुनर्गठन की सबसे बड़ी कवायद चल रही है।

-39 साल के सैन्य करियर में नरवाने ने राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन को कमांड किया है और कई स्ट्राइक को लीड किया है। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी के अलुमनी हैं। उनकी शादी वीणा नरवाने से हुई है और उनकी दो बेटी हैं।

Updated : 17 Dec 2019 5:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top