Home > देश > विपक्ष की बैठक से ममता बनर्जी ने किया किनारा, कहा - कांग्रेस खेल रही डर्टी पॉलिटिक्स

विपक्ष की बैठक से ममता बनर्जी ने किया किनारा, कहा - कांग्रेस खेल रही डर्टी पॉलिटिक्स

विपक्ष की बैठक से ममता बनर्जी ने किया किनारा, कहा - कांग्रेस खेल रही डर्टी पॉलिटिक्स
X

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार को घेरने की विपक्षी एकता की कवायद को एक बड़ा झटका लगा है। नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो ऐलान किया है, वह विपक्षी एकता के लिए किसी झटके से कम नहीं है। 13 जनवरी को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की बैठक से ममता बनर्जी ने किनारा कर लिया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 13 जनवरी को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की बैठक का बहिष्कार करेंगी। ममता बनर्जी ने कांग्रेस और लेफ्ट पर बंगाल में डर्टी पॉलिटिक्स खेलने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अब वह नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ लड़ाई अकेली लड़ेंगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं नई दिल्ली में होने वाली सोनिया गांधी की अगुवाई वाली बैठक में शामिल नहीं होऊंगी। ममता बनर्जी ने बुधवार की हड़ताल में कांग्रेस और लेफ्ट पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है और कांग्रेस-लेफ्ट की गुंडागर्दी के विरोध में ही वह अब विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होंगी। यह बात उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा में कहीं।

Updated : 14 Jan 2020 1:17 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top