Home > देश > पश्चिम बंगाल में ममता हिंसा का सहारा लेकर लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती हैं : कलराज

पश्चिम बंगाल में ममता हिंसा का सहारा लेकर लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती हैं : कलराज

पश्चिम बंगाल में ममता हिंसा का सहारा लेकर लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती हैं : कलराज
X

नई दिल्ली/देवरिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंसा का सहारा लेकर लोकतंत्र को ध्वस्त करता चाहती हैं। कलराज मिश्र ने गुरूवार को यहां पत्रकारों से कहा कि जबसे पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रभाव बढ़ा है, तबसे वहां कोई न कोई हिंसात्मक घटना हो रही हैं। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा के बढ़ते प्रभाव से परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि बनर्जी हताशा में भाजपा नेताओं की चुनाव सभाओं में बाधा डाल रही है। परसों जिस तरह से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो को रोका गया और हिंसा हुई, यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। चुनाव आयोग को हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

कलराज मिश्र ने कहा कि अमित शाह पर हुए हमले के बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों ने आगे बढ़कर उनकी सुरक्षा की थी। यदि सीआरपीएफ ने कमान नहीं संभाली होती तो घटना कुछ और हो सकती थी। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस और वहां का प्रशासन ममता दीदी से डरता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि मोदी एकबार फिर देश के प्रधानमंत्री बने। उत्तर प्रदेश में हुये सपा बसपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुये उन्होंने कहा कि यह गठबंधन प्रदेश में बुरी तरह से हार रहा है।

Updated : 16 May 2019 11:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top