Home > देश > यह है अरुण जेटली का परिवार

यह है अरुण जेटली का परिवार

यह है अरुण जेटली का परिवार
X

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज निधन हो गया है। वे एक प्रखर नेता और कुशल रणनीतिकार थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाईं। अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम महाराज किशन जेटली था जो एक वकील थे और उनकी माता रतन प्रभा जेटली थीं।

अरुण जेटली की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के सेंट जेवियर स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही लॉ की डिग्री हासिल की। अरुण जेटली की पत्नी का नाम संगीता हैं। उनकी शादी साल 1982 को हुई। इनके 2 बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम रोहन हैं और बेटी का नाम सोनाली। अरुण जेटली की बेटी और बेटा दोनों अपने पिता की तरह वकील हैं। यह तीसरी पीढ़ी है जिसने वकालत में अपना करियर बनाया है। अरुण जेटली की बेटी सोनाली 2015 में अपनी शादी को लेकर चर्चित रही थीं। उनकी शादी बिजनेसमैन और लॉयर जयेश बख्शी से हुई है। उनकी शादी में शाहरुख खान और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने माने सितारे शामिल हुए थे।

Updated : 25 Aug 2019 6:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top