Home > देश > कलराज हिमाचल और आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल नियुक्त

कलराज हिमाचल और आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल नियुक्त

कलराज हिमाचल और आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल नियुक्त
X

नई दिल्ली। कलराज मिश्रा को सोमवार को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वे आचार्य देवव्रत की जगह लेंगे। वहीं, अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे आचार्य देवव्रत को गुजरात का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी।

आपको बता दें कि बीजेपी नेता कलराज मिश्रा साल 2014 से 2019 तक यूपी के देवरिया से सांसद रहे हैं। उसके अलावा वे राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा लखनऊ से बीजेपी के विधायक भी रहे हैं।

Updated : 15 July 2019 10:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top