भारत को धर्मशाला नहीं बनने देंगे : धर्मेन्द्र प्रधान
Swadesh Digital | 29 Dec 2019 6:40 AM GMT
X
X
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पुणे में एक स्पीच के दौरान कहा कि भारत में केवल वहीं रहेंगे जो भारत माता की जय कहेंगे। बीजेपी की छात्रा शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के महाराष्ट्र स्टेट एनुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान धर्मेन्द्र प्रधान ने यह बात कही। यह कॉन्फ्रेंस 28 पुणे में 28 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा- "क्या हम देश को धर्मशाला बनाएंगे? क्या कोई भी हमारे देश में आकर रहना शुरू कर देगा? हमें इस चुनौती को स्वीकार करना होगा और एक विचार पर स्पष्ट होना होगा। भारत में यह कहना होगा- भारत माता की जय। सिर्फ वहीं भारत में रहेंगे।"
Updated : 29 Dec 2019 6:46 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire