Home > Lead Story > गृह मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे

गृह मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे

गृह मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे
X

नई दिल्ली। केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक में भारी बारिश और बाढ़ की चपेट से हाहाकार मचा हुआ है। केरल में 10 ट्रेनें कैसिंल कर दी गई हैं। केरल में कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है। मलप्पुरम जिले के थिरुनावया स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबने से रेल सेवा बाधित है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में तो सैलाब जानलेवा साबित हो रहा है। बाढ़ के चलते 170 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

LIVE UPDATES :

- गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ प्रभावित कर्नाटक के बेलगावी और महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर का हवाई सर्वे किया। उन्होंने राहत और बचाव कार्य को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

- केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने रविवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य में भारी बारिश हुई है और इसके कारण मृतकों की संख्या 60 तक पहुंच गई है। इस बार के हालत पिछले साल जितने खराब नहीं हैं, जब पूरा राज्य तबाह हो गया था। इस बार कुछ ही जिले इस प्रकार की समस्या से प्रभावित हैं। वर्तमान में 1,551 शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें 2,27,335 लोगों ने शरण ले रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया में चल रही झूठी खबरों के प्रति भी रोष जाहिर किया, जिसमें मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने की बात की जा रही है।

- केरल में बाढ़ के बीच राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंच गए हैं। राहुल मलप्पुरम के नीलांबूर के बुदानम चर्च में एक राहत शिविर में पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले। वह बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड में हैं।

- दक्षिण पश्चिमी वायुसेना के कमान के प्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा कहते हैं, गुजरात और महाराष्ट्र में मौजूदा बाढ़ की स्थिति में सहायता प्रदान करने के लिए, दक्षिण पश्चिमी वायुसेना कमान ने 8 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। अब तक असहाय लोगों के लिए सभी बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

- महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फर्नांडिस का कहना है कि स्थिति सामान्य होने में 48 घंटे का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत 3.78 लाख लोगों को बचाया गया है। बाढ़ से सबसे अधिक सगलवाड़ी क्षेत्र प्रभावित हुआ है। सीएम ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

- कर्नाटक में होसानगर में भारी बारिश का दौर जारी है। चकरा डैम और सेवखेलु जलाशय भर गया।

- तमिलनाडु के होजेनक्कल जलप्रपात में जलस्तर बढ़ गया है।

- मौसम विभाग ने रविवार को केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है। गृहमंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के बेलगावी का दौरा करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे। केरल में सबसे ज्यादा 60 लोगों की मौतें हो गई है।

महाराष्ट्र में 27 लोग, गुजरात में 22, कर्नाटक में 24 लोगों की मृत्यु होने की सूचना है। कर्नाटक में कम से कम 24 लोगों के मारे जाने और 9 लोगों के लापता होने के समाचार है। प्रदेश में 600 राहत कैंप बनाए गए हैं और उनमें 1,61,000 लोगों को शिफ्ट किया गया है।

कर्नाटक एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कर्नाटक, तटीय इलाके और पश्चिमी घाट बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इसे बीते 45 वर्षों में राज्य पर आई सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा करार दिया है।

केंद्र सरकार से उन्होंने 3,000 करोड़ रुपए की राशि की मांग की है। येदियुरप्पा ने कहा कि एनडीआरएफ की 20 टीमें, सेना की 10 टीमें, नौसने की 5 टीमें और राज्य आपदा प्रबंधन की दो टीमें बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी हैं।

Updated : 11 Aug 2019 5:35 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top