Home > देश > गूगल ने एलेना का डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

गूगल ने एलेना का डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

गूगल ने एलेना का डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि
X

नई दिल्ली। विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ने पीएचडी की उपाधि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला एलेना कोर्नारो पिस्कोपिया की 373वीं जयंती पर बुधवार को डूडल बनाकर उनको श्रद्धाजांलि दी है।

एलेना का जन्म 05 जून 1646 को वियतनाम में हुआ था। वह एक महान दार्शिनिक थीं। इटली के पाडुआ विश्वविद्यालय से वह 1676 में पीएचडी की उपाधि हासिल कर दुनिया की पहली महिला बनीं। एनेला ने उस समय पीएचडी की डिग्री प्राप्त की थी, जब महिलाएं बहुत कम पढ़ी-लिखी हुआ करती थीं।

एलेना के पिता जियानबेटिस्ता कोर्नारो और माता जानेटा बोनी ने अपने जीवन के अंतिम सात साल शिक्षा और चैरिटी के नाम समर्पित कर दिया था। बाद में इन दोनों का इटली के पडुआ में 26 जुलाई 1648 में निधन हो गया।

Updated : 5 Jun 2019 1:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top