Home > देश > देश की पहली महिला विधायक की 133वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

देश की पहली महिला विधायक की 133वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

देश की पहली महिला विधायक की 133वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर किया याद
X

नई दिल्ली। देश की पहली महिला विधायक डॉक्टर (डॉ.) मुथुलक्ष्मी रेड्डी की 133वीं जयंती पर मंगलवार को गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ रेड्डी शिक्षिका के अलावा सर्जन और समाज सुधार भी थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में लोगों के उत्थान के लिए लगा दिया। साथ ही उन्होंने सामाजिक असमानता, लिंग आधारित असमानता और लोगों को स्वास्थ्य सेवा का पर्याप्त लाभ प्राप्त हो, इसको लेकर लोगों को जागरूक करने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है।

डॉ रेड्डी की यादों में तमिलनाडु सरकार ने उनकी जयंती के एक दिन पहले यानी सोमवार को घोषणा की थी कि वह हर साल 30 जुलाई को 'हॉस्पिटल डे' मनाएगी। डॉ रेड्डी तमिलनाडु के सरकारी अस्पताल में सर्जन के तौर पर काम करने वाली पहली महिला भी थीं। उन्होंने 1918 में महिला इंडियन एसोसिएशन की सह-स्थापना की और मद्रास विधान परिषद की पहली महिला सदस्य बनीं। सदस्य बनने के बाद उन्होंने कम आयु में लड़कियों की शादी रोकने के लिए नियम बनाए और अनैतिक तस्करी नियंत्रण अधिनियम के साथ-साथ देवदासी प्रथा उन्मूलन विधेयक पारित करने के लिए परिषद में सदस्यों से आग्रह भी किया। उनके इस महान कार्य के चलते भारत सरकार ने मुथुलक्ष्मी को 1956 में पद्मभूषण से सम्मानित किया था।

उल्लेखनीय है कि डॉ मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म 1886 में तमिलनाडु के पुडुकोट्टाई में हुआ था। उनका निधन 22 जुलाई सन 1686 को चेन्नई में हुआ था। (हि.स.)

Updated : 3 Aug 2019 2:46 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top