Home > देश > नांबियार ने फ्रांस के इसट्रेस एयर बेस से राफेल लड़ाकू विमान उड़ाया

नांबियार ने फ्रांस के इसट्रेस एयर बेस से राफेल लड़ाकू विमान उड़ाया

नांबियार ने फ्रांस के इसट्रेस एयर बेस से राफेल लड़ाकू विमान उड़ाया
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। भारतीय वायु सेना के उपप्रमुख एयर मार्शल रघुनाथ नंबियार ने राफेल सौदे के विवादों के बीच ही दसाल्ट एविएशन द्वारा भारत के लिए बनाए गए पहले राफेल लड़ाकू विमान को उड़ाया। यह विमान अगले साल सितंबर में भारत आना शुरू हो जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 4 दिन पहले पेरिस पहुंचे नंबियार ने इसकी क्षमता का आकलन करने के लिए फ्रांस में यह विमान उड़ाया। दसाल्ट एविएशन द्वारा राफेल विमान बनाए जाने की प्रगति का आकलन करने के लिए वह फ्रांस गए हैं। नांबियार ने फ्रांस के इसट्रेस एयर बेस से विमान के कॉकपिट में बैठकर करीब एक घंटे तक उड़ान भरी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय वायुसेना की 6 सदस्यीय टीम इस समय फ्रांस में है और दसाल्ट मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का दौरा कर रही है। इसी यूनिट में भारत के लिए राफेल विमान तैयार किया जा रहा है। अगले 67 महीनों में फ्रांस 36 राफेल विमान भारत को देगा जिसकी शुरुआत अगले साल सितंबर से होगी।

Updated : 21 Sep 2018 3:26 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top