Home > देश > महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी भाजपा : नड्डा

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी भाजपा : नड्डा

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी भाजपा : नड्डा
X

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दावा किया है कि महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। भाजपा का उत्कृष्ट समय अभी आना बाकी है और उस समय तक सब कार्यकर्ता मिल कर पार्टी को आगे ले जाएंगे।

जेपी नड्डा सोमवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा सोमवार को पहली बार अपने गृह क्षेत्र बिलासपुर पहुंचे। इस मौके पर उनके सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित भाजपा के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नड्डा ने कहा कि देश में भाजपा ने 17 करोड़ की सदस्यता दर्ज की है और भाजपा आज के समय में अपना ही रिकाॅर्ड खुद तोड़ती है। यह गौरव की बात है कि हिमाचल में भाजपा ने 14 लाख पतथमिक सदस्य बनाए हैं और सक्रिय सदस्यता चालीस हजार पहुंच गयी है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में भाजपा का 69 प्रतिशत वोट शेयर पहुंच गया है तथा कांग्रेस का युग समाप्त हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरी दुनिया मे चर्चा है जो कि आज से पहले कभी नही हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान है कि ऐसा प्रधानमंत्री कभी देखा ही नहीं।

नड्डा ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 100 दिन में अनुच्छेद 370 हटाई जो कांग्रेस पिछले इतने सालो में नहीं कर पाई। आज जम्मू कश्मीर मुख्य धारा में शामिल हो गया है तथा आने वाले समय मे जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की घटनाएं घटेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए मोदी सरकार ने धरातल पर कार्य किया है, किसान सम्मान योजना के रूप में किसानों के लिए वरदान केंद्र सरकार ने दिया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस में वंशवाद है वह एक परिवार की पार्टी है और भाजपा साधारण कार्यकर्ता की पार्टी। कांग्रेस के नेता या तो जेल में है या बेल पर हैं।

Updated : 7 Oct 2019 1:41 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top