Home > देश > 'विश्व पृथ्वी दिवस' पर गूगल ने बनाया एनिमेटेड डूडल

'विश्व पृथ्वी दिवस' पर गूगल ने बनाया एनिमेटेड डूडल

विश्व पृथ्वी दिवस पर गूगल ने बनाया एनिमेटेड डूडल
X

नई दिल्ली। गूगल ने 'विश्व पृथ्वी दिवस' के मौके पर एक खास तरह का डूडल बनाया है। इसमें पृथ्वी पर मौदूज छह अनोखे प्राणी, पक्षी और वनस्पति की जानकारी दी गई है। इसे बड़े ही रोचक तरीके से एनिमेटेड स्लाइड शो के द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

आज के गूगल को केविन लॉलिन ने बनाया है। उनके अनुसार डूडल पर क्लिक करते ही छह स्लाइड का एक विडियो शुरू हो जाता है। पहली स्लाइड में वंडरिंग ऐल्बट्रॉस पक्षी को दर्शया गया है। यह पक्षी हजारों माइल्स बिना पंख झपकाए यात्रा करता है। दूसरे स्लाइड में कोस्टल रेडवुड (वृक्ष) को दिखाया गया है। यह दुनिया का सबसे लम्बा पेड़ है। तीसरी स्लाइड में दुनिया के सबसे छोटे मेढक (पैडोफ़्रीन अमाउन्सिस) को दर्शया गया है।

चौथी स्लाइड में अमेजन वाटर लिली पौधे को दर्शया गया है, जो दुनिया का पानी में रहने वाला सबसे बड़ा पौधा है। पांचवी स्लाइड में 40 करोड़ साल पुरानी मछली सीलाकैन्थ को दिखाया गया हैं और अंतिम स्लाइड में बिना रोशनी वाली गुफाओं में रहने वाले कीट स्प्रिंगटेल को दर्शया है।

उल्लेखनीय है कि पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से 22 अप्रैल 1970 को 'पृथ्वी दिवस' यानी 'अर्थ-डे' के रूप में मनाने की शुरुआत की गई थी। इस परंपरा को 192 देशों ने अपनाया है।

Updated : 22 April 2019 6:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top