Home > देश > गरीबों को 72 हजार रुपए मुंगेरीलाल के सपने की तरह : मेनका गांधी

गरीबों को 72 हजार रुपए मुंगेरीलाल के सपने की तरह : मेनका गांधी

गरीबों को 72 हजार रुपए मुंगेरीलाल के सपने की तरह : मेनका गांधी
X

सुलतानपुर। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अपने भतीजे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय योजना पर तंज कसा है। मेनका ने सोमवार को कहा कि गरीबों को 72 हजार रुपए देना मुंगेरीलाल के सपने की तरह है। कांग्रेस की आदत हमेशा से सपना दिखाने की रही है। मेनका गांधी भाजपा के टिकट पर सुलतानपुर से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने आज तीसरे दिन भी यहां कई जनसभाओं को सम्बोधित किया।

इसौली विधानसभा के हसनपुर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव जीतने का सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकती हूं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि आज एक तरफ अच्छाई है एक तरफ बुराई है। वहीं गठबंधन के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए मेनका ने कहा दूसरी पार्टी से जो लोग लड़ रहे हैं वो बंदूक के बल पर लड़ रहे हैं, और इस तरीके से सांसद बने। एक तरफ हम हैं चाहते हैं आप लोग तरक्की करो, आपकी रक्षा हो।

Updated : 2 April 2019 5:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top