Home > देश > शाहीनबाग में CAA और NRC के खिलाफ धरने में शामिल होने पर मिल रहे हैं 500 रूपए

शाहीनबाग में CAA और NRC के खिलाफ धरने में शामिल होने पर मिल रहे हैं 500 रूपए

शाहीनबाग में CAA और NRC के खिलाफ धरने में शामिल होने पर मिल रहे हैं 500 रूपए
X

नईदिल्ली/वेब डेस्क। दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर चल रहें धरने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है की धरने पर बैठने के लिए महिलाओं को रोजाना 500-700 रूपए दिए जा रहें हैं। इनकी शिफ्ट रोजाना बदलती है।

एक व्यक्ति किसी दुकान काम करने वाले लड़के से धरने से जुड़े सवाल पूछ रहा हैं। इस व्यक्ति द्वारा पूछे गए सवालो पर इस वीडियो के शुरुआत में लड़का कह रहा है की 'मकान मालिकों ने किराया माफ कर दिया। दुकानों का डेढ़-डेढ़ लाख का किराया माफ कर दिया। '

इसके बाद व्यक्ति बोल रहा है की जो लेडीज़ बैठ रही हैं वे पांच-पांच सौ ले रही हैं।

इसका जवाब देते हुए लड़का कह रहा है की रोजाना 500-700 रुपये बंट रहे हैं। शिफ्ट चेंज होती है इनकी. 12 से इतने टाइम का है, गिनती पूरी होनी चाहिए इनकी. मतलब 1000 बंदों के पैसे हैं तो 1000 बंदे पूरे होने चाहिए. एक गई तो दूसरी उनके जगह पर आकर बैठेंगी।

'तभी व्यक्ति बोल पड़ता है की सब बिरयानी खा रहे हैं।

व्यक्ति की बात सुन लड़का कह रहा है की 'बस खाना ही नहीं चल रहा ,चाय, बिरयानी सब चल रहा है, पैसा मिल रहा है। घर पे जाओ खाना बनाकर आ जाओ, जो घर पे न सोए यहां आकर बैठ जाओ 500 रुपये मिल रहे हैं, क्या जा रहा है। सब पैसा कमा रहे हैं, और कुछ नहीं हो रहा है यहाँ एक-एक साल के बच्चे को लेकर बैठे हैं, पैसे मिल रहे हैं पांच-पांच सौ इन्हें।

इसके बाद व्यक्ति कहता है कांग्रेस का खेल हैं यह सब। इसके बाद यह वीडियो बंद हो जाता हैं।





Updated : 17 Jan 2020 11:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top