Home > राज्य > अन्य > बिहार > नीतीश कुमार ने किया कैबिनेट का विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ

नीतीश कुमार ने किया कैबिनेट का विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ

नीतीश कुमार ने किया कैबिनेट का विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ
X

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवा दी है। जेडीयू से चार मंत्री ऐसे बने हैं जो कैबिनेट में नए होंगे। वहीं चार विधायक पहले कैबिनेट में रह चुके हैं।

राज्यपाल ने कांग्रेस से जेडीयू में आए पार्टी एमएलसी अशोक चौधरी, श्याम रजक, रामसेवक सिंह, नीरज कुमार, बीमा भारती, नरेंद्र यादव, संजय झा और लक्ष्मेश्वर राय ने मंत्री पथ की शपथ दिलाई है।

इससे पहले नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी मौजूद थे। अभी बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में 11 मंत्री पद खाली हैं। अबकी बार वे जेडीयू के आठ विधायकों को मंत्री बनाया है। अभी भी तीन मंत्रियों के पद खाली रह गए हैं। भाजपा से कोई विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। आपको बताते जाए कि बिहार विधानसभा में सीएम को लेकर 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस समय 25 मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हैं ऐसे में 11 मंत्रियों की जगह बन सकती है।

Updated : 2 Jun 2019 7:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top