Home > राज्य > अन्य > बिहार > देश मजबूत हाथों में,सबका हो रहा विकास : राम विलास पासवान

देश मजबूत हाथों में,सबका हो रहा विकास : राम विलास पासवान

देश मजबूत हाथों में,सबका हो रहा विकास : राम विलास पासवान
X

पूर्णिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार के लिए पूर्णियाँ के जिला स्कूल में शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित किया | केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि आज हर गरीब को 2 किलो गेहूं 3 किलो चावल 86% लोगों को मिल रहा है जिससे पूरे देश में 80 करोड़ की आबादी लाभान्वित हो रही है | उन्होंने कहा कि हर घर में बिजली हर घर में गैस का चूल्हा दिया जा रहा है | केंद्र की सरकार सभी स्तरों पर काम कर रही है | देश से बाहर भी देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है | आज पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है | उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टी जात पात की राजनीति कर रही है जबकि प्रधानमंत्री कुंभ स्नान के बाद उस घर में जाकर उन परिवारों से मिले जो समाज में शोषित दबे कुचले और वंचित वर्ग से आते हैं | यह संदेश है उन लोगों के लिए जो नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हैं | केंद्र की सरकार लगातार सभी स्तरों पर कार्य कर रही है | स्वास्थ्य के क्षेत्रों में आयुष्मान योजना ,हर घर में बिजली, गैस चूल्हा जैसी कई महत्वाकांक्षी योजना लाकर लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है |

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग कृषि और किसानों के ऋण माफी की बात कर रहे हैं | उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या बिहार के किसान कर्ज लेते हैं | हमने तो कृषि रोड मैप बनाकर किसानों को अनुदान देने का काम किया है | सभी स्तरों पर प्रदेश में कार्य हुए हैं | 50 हजार करोड़ की राशि केंद्र सरकार द्वारा बिहार के विकास के लिए दी गई है | पटना में मेट्रो ट्रेन लाइन बिछाने का शुभारंभ, बरौनी में खाद कारखाना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है | उन्होंने कहा कि 13 वर्ष से आप की सेवा कर रहे हैं और सेवा के आधार पर आप से अपना हक मांगने आए हैं | इसके लिए 18 अप्रैल को एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को जिताना है | उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं सशक्त हुई है | शराबबंदी और सामाजिक कुरीतियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्तरों पर समाज सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं |

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पूर्णिया के कांग्रेस प्रत्याशी पप्पू सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि वे दो बार बीजेपी से सांसद रहे हैं और उन्हें हमने टिकट दिया था लेकिन आज भ्रष्टाचारियों की गोद में जाकर बैठ गए हैं | वे खुद धन पशु और अरबपति हैं | पैसे के बल पर वोट खरीदना चाहते हैं पूर्णियाँ के जनता पैसा लेकर उसे वोट नहीं देगी |

Updated : 12 April 2019 9:49 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top