Home > राज्य > अन्य > बिहार > चुनावी मोड में सबसे ज्यादा एक्टिव हैं भाजपा कार्यकर्ता

चुनावी मोड में सबसे ज्यादा एक्टिव हैं भाजपा कार्यकर्ता

चुनावी मोड में सबसे ज्यादा एक्टिव हैं भाजपा कार्यकर्ता
X

बेगूसराय। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बस घोषणा बाकी है जो कभी भी हो सकती है। चुनाव की प्रशासनिक तैयारी युद्धस्तर पर हो रही है। तमाम राजनीतिक दल भी चुनाव की तैयारी में लगे हैं जिसमें सबसे आगे भाजपा चल रही है। बिहार की हॉट सीटों में से एक बेगूसराय के भाजपा और भाजयुमो की पूरी टीम हर तरह से तैयार है तथा उसे और सशक्त बनाया जा रहा है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता निर्धारित कार्य में लगे हैं।

बेगूसराय का हुआ मजबूत-

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में 1944 मतदान केंद्र हैं और सभी पर 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान की पूर्ति के लिए टीम का गठन किया जा चुका है। सभी बूथों पर 20-20 सदस्यीय टीम के अलावा चार सदस्यीय चौकोन बनाया गया है। शक्ति केंद्र, पंचायत, ग्रामीण एवं नगर मंडल को सशक्त बनाया जा चुका है। संबंधित केंद्र प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी समेत पूरी टीम तत्परता से अपने उद्देश्य की पूर्ति में लगी है। मिशन 2019 का लक्ष्य तय कर लिया गया है कि छह लाख से अधिक मतोंं के आंकड़ा को किस रणनीति से पार करना है। जिले के सात में से किसी भी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक नहीं हैं। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता, जदयू एवं लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर रणनीति को अंजाम देने में लगे हैं।

योजनाओं के लाभार्थी से लगातार हो रहा संपर्क-

चुनावी अभियान को रोज ब रोज गतिशील बनाने के लिए भाजपा के लोकसभा प्रभारी, लोकसभा पालक, जिलाध्यक्ष, जिला स्तरीय टीम, विधानसभा प्रभारी तथा सोशल मीडिया की टीम के साथ भाजयुमो की भी टीम अपनी योजना को अंजाम देने में लगे हैं। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के जिलाध्यक्ष भी अपनी टीम के साथ अभियान की नीति और उद्देश्य को पूरा करने में लगे हुए हैं। भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क में हैं।

बताया जा रहा है नव भारत निर्माण का रहस्य-

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी जन कल्याणकारी योजनाओं ने ग्रामीण और शहरी भारत के परिदृश्य को बदल दिया है। असंगठित क्षेत्र के लिए शुरू पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छता अभियान, डिजिटल इंडिया, संकल्प से सिद्धि, किसान सम्मान योजना समेत चल रही एक सौ से अधिक योजनाओं की बदौलत नव भारत निर्माण के गूढ़ रहस्य जनता को बताए जा रहे हैं। पार्टी को पूर्ण भरोसा और विश्वास है कि केंद्र के साथ राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी, जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एनडीए को मिलेगा क्योंकि कोई परिवार ऐसा नहीं है जिसे किसी ना किसी योजना का लाभ नहीं मिला है। बेगूसराय में हजारों-हजार परिवार ऐसे हैं जिन्हें केंद्र सरकार की दर्जनभर योजनाओं का लाभ मिला है।

नमो जितना किसी ने नहीं दिया बेगूसराय को-

बेगूसराय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस जिले को जितना दिया, उतना किसी ने नहीं दिया था। भाजपा के शासनकाल में अटल जी ने बरौनी रिफाइनरी की क्षमता का विस्तार तीन से छह एमएमटीपीए किया था। अब फिर भाजपा की सरकार में ही छह से नौ एमएमटीपीए किया गया है। बरौनी में खाद कारखाना का पुन:निर्माण शुरू हो गया। नेशनल हाईवे को फोर लेन करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। सिमरिया में नया रेल और सड़क पुल बन रहा है। मुंगेर सड़क पुल को शुरू करने का कार्य चरम पर है। रेल परियोजनाओं की सौगात दी गई है।

Updated : 10 March 2019 4:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top