Home > राज्य > अन्य > बिहार > बिहार : राजद के 2 नेताओं पर हुई अंधाधुंध गोली मारी, गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती

बिहार : राजद के 2 नेताओं पर हुई अंधाधुंध गोली मारी, गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती

बिहार : राजद के 2 नेताओं पर हुई अंधाधुंध गोली मारी, गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती
X
Image Credit : ANI Tweet

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दो नेताओं को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक मुकुल रंजन ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सुरेंद्र राय और उमाशंकर राय पर अंधाधुंध गोली चला दी।

पुलिस उपाधीक्षक रंजन ने बताया कि हमलावारों ने सुरेंद्र राय को दो गोली ओर उमाशंकर राय को चार गोली मारी। दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में लग रहा है कि यह हमला लोकसभा चुनाव के संदर्भ में राजनीति रंजिश के कारण हुआ है।

Updated : 14 Jun 2019 8:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top