Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भिंड > दो पक्षों में हुई गोलीबारी में दो की मौत, आधा दर्जन घायल

दो पक्षों में हुई गोलीबारी में दो की मौत, आधा दर्जन घायल

दो पक्षों में हुई गोलीबारी में दो की मौत, आधा दर्जन घायल
X

अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेरी में नाली को लेकर हुए विवाद ने लिया उग्र रूप

भिण्ड/ब्यूरोजिले के अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेरी में नाली का विवाद इतना बढ़ा कि एक ही परिवार के बीच दोनों पक्षों में बंदूकें तन गईं। लाठी और गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई तथा आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में पिछले काफी समय से विवाद बना हुआ था लेकिन रविवार की शाम घर के पास बनी नाली के पानी को लेकर दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि लाठी-डंडों के अलावा बंदूकें भी तन गईं। दोनों ओर से हुई मारपीट एवं गोलीबारी में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक पक्ष के दो एवं दूसरे पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि एक पक्ष के सोनू पुत्र बृजमोहन सिंह उम्र 38 वर्ष की मौत हो गई तथा इसी पक्ष के श्यामवीर सिंह पुत्र लोकेन्द्र सिंह उम्र 22 वर्ष तथा कृष्णसिंह पुत्र लोकेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उधर दूसरे पक्ष के हीरेन्द्र सिंह उर्फ कल्लू पुत्र उदयभान सिंह भदौरिया उम्र 40 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा रोहित सिंह पुत्र बृजेन्द्र सिंह उम्र 24 वर्ष, रविन्द्र सिंह पुत्र फतेसिंह उम्र 50 वर्ष एवं बृजमोहन सिंह पुत्र उदयभान सिंह उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा मृतकों एवं घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में भी हुई मारपीट

बताया गया है कि ग्राम खड़ेरी निवासी दोनों पक्ष जब जिला अस्पताल में आमने-सामने हुए तो वहां भी दोनों पक्षों के बीच पहले तो मुहंवाद हुआ और बाद में मारपीट भी होने लगी। वहां मौजूद पुलिस बल ने लोगों के सहयोग से बीच-बचाव किया।

पुलिस और चिकित्सकों पर नहीं है विश्वास

सोनू भदौरिया के भाई श्यामवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने भाई का शव ग्वालियर में अंत:परीक्षण के लिए इसलिए लेकर लाए हैं क्योंकि उन्हं भिण्ड में पुलिस और चिकित्सकों पर भरोसा नहीं है और जांच में वह कुछ भी कर सकते हैं। देर रात को सोनू का शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया गया था।

Updated : 17 March 2019 6:45 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top