Home > Archived > फ्रांस के राष्ट्रपति का भारत दौरा, मिर्जापुर और बनारस भी जाएंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति का भारत दौरा, मिर्जापुर और बनारस भी जाएंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति का भारत दौरा, मिर्जापुर और बनारस भी जाएंगे
X

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमुअल मेक्रोन चार दिनों की आधिकारिक यात्रा पर भारत आ रहे हैं। मेक्रोन 9 मार्च से 12 मार्च तक भारत में रहेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ इंटरनेशनल सोलर एलायंस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मेक्रोन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सोलर प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद मेहमान राष्ट्रपति बनारस जाएंगे। जहां वे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में हस्तकला संकुल का निरीक्षण करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति गंगा किनारे स्थित सुप्रसिद्ध अस्सी घाट भी जाएंगे।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक मेक्रोन की इस यात्रा को लेकर उत्तर-प्रदेश सरकार और मिर्जापुर जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद से मिर्जापुर में फ्रांस के राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ पेरिस में स्थित भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा भी होंगे, जो फ्रेंच राष्ट्रपति के साथ पूरे वक्त रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में दावोस में हुई वर्ल्ड इकॉनामिक फोरम की बैठक के दौरान ही इंटरनेशनल सोलर एलायंस सम्मिट के भारत में आयोजन की घोषणा की थी। यह भारत-फ्रांस का संयुक्त प्रयास है। इसमें अभी तक 25 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति बताई जा रही है।

बनारस में मेहमान राष्ट्रपति काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल जाएंगे। जिसके बाद वे बनारस के विख्यात अस्सी घाट जाएंगे और समय बिताएंगे। मेक्रोन नाव द्वारा गंगा में घूमेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेहमान राष्ट्रपति के सम्मान में बनारस में ही स्वागत-भोज देंगे।

Updated : 6 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top