Home > Archived > चीन में भारतीय नागरिक लापता, दूतावास ने चीनी सरकार से मांगी जानकारी

चीन में भारतीय नागरिक लापता, दूतावास ने चीनी सरकार से मांगी जानकारी

चीन में भारतीय नागरिक लापता, दूतावास ने चीनी सरकार से मांगी जानकारी
X


मध्य चीन के झेजियांग प्रांत में भारतीय नागरिक के अगवा होने के अंदेशों के बीच शंघाई में भारतीय अधिकारियों ने उसके बारे में चीनी सरकार से जानकारी मांगी है। राजयनिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को शंघाई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने चीनी विदेश मंत्रालय के स्थानीय दफ्तर में राजनयिक संदेश भेजकर तबरेज अकबर अली बाना के बारे में जानकारी मांगी है। वह मुंबई के रहने वाले हैं।

बाना कुछ दिन पहले चीन के जींस बाजार यीवू से कथित रूप से गायब हो गए थे। इस बात का अंदेशा है कि कारोबारी विवाद के चलते स्थानीय व्यापारियों ने उनका अपहरण कर लिया है। वह व्यापारियों से धमकियां मिलने की शिकायत करने के लिए कुछ दिन पहले यीवू में एक थाने गए थे और तभी से लापता हैं। भारतीय अधिकारियों को आशंका है कि व्यापारियों ने उनका अपहरण कर लिया है।

ये कारोबारी उनसे उधार लेने वाले विदेशी व्यापारियों के पीछे पड़े रहते हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गलत पहचान की वजह से बाना का अपहरण किया गया हो सकता है। सैकड़ों भारतीय कारोबारी दुनिया के सबसे बड़े जींस बाजार यीवू जाते हैं और खरीदारी करके उन्हें भारत में खुदरा में बेचते हैं।

Updated : 31 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top